फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे लिंक मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 16 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे से असलेमपुर गोपीवाला को जोड़ने वाला करीब पांच किलोमीटर लंबा लिंक मार्ग खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

यह सड़क लगभग चार वर्ष पहले मंडी समिति तक बनाई गई थी। उत्तराखंड से खनन सामग्री लाने वाले डंपरों ने इस सड़क का जमकर इस्तेमाल किया, जिससे यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन करने वाले डंपरों ने इस मार्ग को अपने बचाव का जरिये बना लिया था। हालांकि, अब सड़क में गड्ढे हो जाने के कारण डंपर इस पर नहीं चलते हैं। सड़क की खराब स्थिति से कई गांवों के लोगों को ठाकुरद्वारा और अन्य स्थानों पर जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण लगातार सड़क की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं।


ग्रामीणों की समस्या निर्मलपुर निवासी रिंकू चौहान ने बताया कि चार साल में ही सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। उन्होंने विशेष रूप से नदी पर बने पुल के पास की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए इसकी जांच की मांग की।
विज्ञापन

माधोवाला निवासी हैप्पी चौहान ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलने में भी परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
किसान यशपाल सिंह ने गड्ढों के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने और गंभीर दुर्घटना होने की आशंका जताई। उनका कहना है कि इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।




लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता आनंदपाल सिंह ने जानकारी दी कि इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने ही करवाया था। अब यह सड़क पीडब्ल्यूडी के वर्ल्ड बैंक अनुभाग को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत का अनुमान भी बनाया गया था, और अब वर्ल्ड बैंक अनुभाग ही इसकी मरम्मत कराएगा। आनंदपाल सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरा ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र अब वर्ल्ड बैंक अनुभाग के अधीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें