रामगंगा विहार में रविवार की रात एक बैंक्कट हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में दिल्ली की बार बालाओं ने अश्लील डांस किया। कांटा लगा.. गाने पर डांस चल रहा था, लेकिन इसी दौरान पड़ोस में चल रहे शादी समारोह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची तो खलबली मच गई।
फिर क्या था पुलिस ने डांस देख रहे लोगों की पिटाई कर दी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि बैंक्कट हाल के एंट्री रजिस्टर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुरादाबाद डीलर्स एसोसियन ने रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंक्कट हाल के ग्राउंड फ्लोर को बुक कराया गया था।
उन्होंने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम करने को कहा था। लेकिन आयोजकों ने दिल्ली से पांच बार बालाएं बुला लीं। यहां बालाओं से अश्लील डांस कराया गया। जबकि बराबर वाले होटल में शादी समारोह चल रहा था। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। अफसरों के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने छापा मार दिया।
पुलिस को देख लोगों में खलबली मच गई। वह इधर उधर भाग खड़े हुए। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम समाप्त हो गया था।
पूरी घटना की जांच की जा रही है। कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैंक्कट हाल का एंट्री रजिस्टर भी कब्जे में लिया गया है। पता किया गया जा रहा है कि कार्यक्रम में कौन कौन लोग मौजूद थे।