फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो माह से नहीं वायरल लोड की किट, मेरठ जा रहे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में पिछले दो माह से वायरल लोड की किट नहीं है। इसके कारण हेपेटाइटिस की जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों के सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजने पड़ रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने में डेढ़ महीने का समय लगता है। इससे मरीजों में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक मरीजों को दवा भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट न आने के कारण 400 से ज्यादा मरीज परेशान हैं। निजी लैब से जांच कराने के बाद भी इन्हें जिला अस्पताल में दवा नहीं मिलती। एनएचएम की ओर से बजट न मिलने के कारण मरीजों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जबकि मुरादाबाद में हेपेटाइटिस के मरीज पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों से ज्यादा हैं। जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि एनएचएम से बजट मांगा गया है। इस बार बजट मिलेगा तो पर्याप्त संख्या में किटों की खरीद हो सकेगी। इसके बाद मरीजों के सैंपल एलएलआरएम नहीं भेजने पड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें