फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में कांवड़ियों पर पथराव, जीप-जेसीबी तोड़ीं

Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बवाल के बाद काजीपुरा में गश्त करती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर डीजे के साथ निकल रहे कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय ने पथराव कर दिया। मकानों की छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए। जब पुलिस पहुंची तो उस पर भी पथराव कर दिया गया। इस हमले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की गाड़ी तोड़ दी गई।
विज्ञापन


एक जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। करीब एक घंटा गांव में बवाल रहा। बाद में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीएम और एसएसपी ने किसी तरह स्थिति को कंट्रोल किया। देर रात तक गांव में फोर्स तैनात थी। काजीपुरा और जवाहर नगर आसपास के गांव हैं। दोनों ही गांवों के लोग कांवड़ लेकर आए हैं।

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाना है। शनिवार की शाम को कांवड़िये डीजे के साथ गांव में घूम रहे थे। डीजे पर शिव के भजन बज रहे थे। पहले यह सभी काजीपुरा में घूमे इसके बाद जवाहर नगर पहुंच गए।  फिर वापस काजीपुरा में आ गए। जब कांवड़िये काजीपुरा में जवाहर नगर चौराहे पर पहुंचे तो यहां अचानक इनके ऊपर पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन


मकान की छतों से पत्थर फेंके गए। इससे यहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में यहां दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसी बीच यहां पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की जीप के शीशे तोड़ दिए। एक जेसीबी के भी शीशे तोड़ दिए गए।

बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स को यहां कॉल कर लिया गया। जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया। एसएसपी ने बताया कि अब गांव में पूरी तरह से शांति है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें