फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की घेराबंदी से छुड़ाया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम संबंध है। प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को पहले गांव मलकपुर सेमली में लगे मेला देखने के लिए पहुंचा। शाम हो जाने पर युवक बाइक से युवती के साथ अपने रिश्तेदार राईभूड़ जा रहा था। रात आठ बजे ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझ कर रोक लिया। नाम पता पूछने पर दोनों ने सही जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों भाग कर जंगल में स्थित एक गन्ने के खेत में छिप गए। वहां से युवक ने अपने रिश्तेदार राईभूड़ निवासी को फोन कर बुलाया। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। युवक को अपना साला (रिश्तेदार) बताया है। दोनों उसके यहां ही आ रहे थे लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने दोनों की घेराबंदी कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। गन्ने के खेत में छिपे प्रेमी युगल को बाहर निकाला। युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया जबकि युवक और उसके रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें