फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शरीफनगर में भारी विद्युत कटौती के आरोप में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर समाधान दिवस में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव को दारापुर विद्युत उप केंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। आरोप है कि 10 दिन से शरीफनगर में मात्र दो से तीन घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। इस बारे में जब विद्युत अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गांव की विद्युत आपूर्ति काटकर शहरों को दी जा रही है इस स्थिति के चलते ग्रामीण परेशान हैं। भीषण गर्मी में उनका जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने विद्युत कटौती को बंद करने और 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है। प्रदर्शन में ग्राम पंचायत की प्रशासक नाजरीन, गयासुद्दीन नवाब, तामीर आलम, शुभम चौहान, अशोक सोनी दिलशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें