फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहापुर बलिया में ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तेंदुए से सबसे अधिक प्रभावित गांव बहापुर बलिया में बृहस्पतिवार को वन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने तेंदुओं से बचाव के लिए जागरूकता गोष्ठी की। इसमें सीओ आशीष प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ वीर सिंह सैनी, वन विभाग ठाकुरद्वारा के रेंजर रवि कुमार गंगवार और बिलारी के रेंजर ने ग्रामीणों को बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

गोष्ठी में उन्होंने जीव-जंतुओं, उनके जीवन और गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने गांव में तेंदुए के हमले में दो महिलाओं की मौत पर दुख व्यक्त किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शाम को जंगल में न जाने की सलाह दी। जंगल में जाते समय महिलाओं और बच्चों को साथ न ले जाने का अनुरोध किया। अकेले जंगल में न जाने और समूह के रूप में डंडे आदि लेकर जाने की सलाह दी। तेंदुए को पकड़ने में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में वन विभाग और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में दिन-रात जुटा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें