फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अमरोहा मार्ग पर स्थित एक कंपनी के होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने का आरोप लगाते हुए वहां रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि इस कंपनी के होटल में आए दिन संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

अमरोहा मार्ग पर पुलिस चौकी के पास एक नए मकान पर एक कंपनी का बोर्ड लगाकर वहां होटल खोला गया है। इसकी जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। उनका आरोप था कि इस कंंपनी के होटल में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। जिससे उनके बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। नागरिकों ने इस होटल को बंद कराने की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगाें को शांत किया। उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी को भी संदिग्ध गतिविधि नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति ने इस संंबंध में तहरीर नहीं दी है। प्रदर्शन करने वालों में शिवलाल, जगरूप सिंह, संजीव कुमार, दिनेश, राजकली, माया व राखी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें