कांठ। चोर दिखने के शोर के चलते कांठ के मधपुरी इनायतपुरी में रात ग्रामीणों ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पैदल जा रहे एक युवक को चोर समझ कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि युवक निकटवर्ती जनपद बिजनौर के धामपुर का रहने वाला है। वह घर से नाराज होकर निकल आया था। कांठ तक तो वह किसी वाहन से आ गया। पैसे न होने के कारण वह पैदल ही मुरादाबाद अपनी बहन के घर जा रहा था। पता लगने पर उसके परिवार वाले भी आ गए। बाद में युवक को उनके साथ भेज दिया गया। बृहस्पतिवार की रात कांठ और छजलैट थाना क्षेत्रों के गांवों में भी चोर दिखने का शोर मचता रहा। संवाद