फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों ने डीएम से मांगी आंबेडकर पार्क के लिए जमीन

Sat, 13 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव राजूपुर मिलक के ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति और आंबेडकर पार्क के लिए भूमि देने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीणों ने श्मशान के पास डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बिना अनुमति के स्थापित कर दिया था। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
देर रात पुलिस प्रशासन के समझाने पर ग्रामीणों ने प्रतिमा को चबूतरे से हटा लिया था लेकिन अभी भी प्रतिमा कुछ दूरी पर वहां लगे झंडे के पास रखी हुई है। प्रतिमा स्थापित करने वाले ग्रामीणों से एसडीएम ने कहा था कि वह पहले प्रतिमा लगाने की अनुमति शासन से लें।
विज्ञापन

इसके बाद ही प्रतिमा लग सकेगी। इस पर गांव के चंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह, दिनेश एडवोकेट, राकेश कुमार, चरन सिंह आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि गांव में काफी समय से वे डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहे हैं।
इसलिए उन्हें वहां पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए और अंबेडकर पार्क बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाए। चंद्रपाल सिंह का कहना है कि वह चार महीने से अंबेडकर प्रतिमा के लिए प्रयासरत है लेकिन अब उन्हें अनुमति के लिए शासन स्तर अनुमति मिलने की बात बताई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि उन्हें संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है आदेश मिलने पर मांग पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें