फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कूरी गांव में दो दिन से तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने की जांच

Sat, 30 Aug 2025 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव कूरी में दो दिन से लगातार गांव के पास तेंदुआ दिख रहा है। इससे गांव के लोगों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव में जाकर शिकायत की जांच की। गांव के पास स्थित चामुंडा मंदिर के नलकूप पर दो दिन से शाम को तेंदुआ देखने की सूचना वन विभाग को मिली। विभाग की टीम सूचना पर गांव में पहुंची। तेंदुए की तलाश में गन्ने के खेत की तलाशी ली। आसपास के क्षेत्र में भी जाकर जांच की। ग्रामीणों के बताए गए स्थान पर तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले लेकिन वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। वन विभाग के दरोगा संजय सिंह चौहान ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गांव में जा रही है और ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरुक कर रही है। ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें