फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में दो की माैत: गजराैला में ट्रेन से कट ग्रामीण की जान गई, रामपुर में वाहनों की टक्कर में चालक मरा

Sun, 22 Sep 2024 03:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला/बिलासपुर

सार

गजराैला और बिलासपुर में हुए हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। बिलासपुर में दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की जान चली गई। उधर गजराैला में ट्रेन की टक्कर से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
बिलासपुर में वाहनों की टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में ट्रेन की चपेट में आने से सलेमपुर गोसाईं निवासी दयाचंद (42) की मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के दयाचंद रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नजदीकी गांव शकरथली के निकट रेलवे लाइन किनारे से जा रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच नजीबाबाद से गजरौला आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी माैत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजन में कोहराम मच गया। सूचना जीआरपी और पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली।

बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

नैनीताल हाईवे पर कैंटर चालक की माैत

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे में एक चालक की माैत हो गई। उसकी पहचान अंकित (45) निवासी ग्राम नगला रते थाना ऊंचा जिला मैनपुरी के ताैर पर हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे अंकित कैंटर में सामान भरकर रुद्रपुर स्थित सिडकुल जा रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास धागा फैक्टरी जा रहे कंटेनर से कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें अंकित कैंटर में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर रूद्र विलास चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने क्रेन के जरिए चालक अंकित को गंभीर अवस्था में बाहर निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि परिजनों के आने पर और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें