फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 5.39 करोड़ रुपये से चमकाई जाएंगी गांवों की सड़कें और नालियां

Fri, 18 Oct 2024 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। असमोली क्षेत्र के कई गांवों में क्षेत्र पंचायत की ओर से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें इंटरलॉकिंग सड़क, नाली व नाले का निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों में 5.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह, हैदरपुर, शाहबाजपुर कलां, अकबरपुर गहरा, मछरिया, निबोला, रझा, अशरफपुर, टांडा, जसरथ नगला, बुकनाला, धामपुर, नरेटा, धन्सुरपुर, शाहपुर सिपुड़ा, देहरी जग्गू, सतुपुरा, सैदपुर जसकौली आदि गांव में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कई गांवों में खड़ंजा और सीसी रोड का निर्माण होगा। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए गांव गरवारा, धारगपुर, धन्सूरपुर, अखबंदरपुर, हैदरपुर, मनौटा आदि गांव में आरसीसी नाले का निर्माण होगा। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगवाए जाएंगे। ये कार्य राज्य वित्त और टाईंड से पूरे हाेंगे। करीब 5.39 करोड़ रुपये विकास कार्य पर खर्च किए जाएंगे।
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 21 स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ लगवाए जाएंगे। जिस पर करीब 84 लाख रुपये खर्च होगा। प्रत्येक प्याऊ अनुमानित लागत करीब चार लाख रुपये प्रस्तावित की गई है। ब्लॉक क्षेत्र में ऐंचोड़ा थाने के पास, मनौटा चौराहे पर, अखबंदरपुर, गुमसानी, अहरौला माफी, शकरपुर सोत, मढ़न आदि गांव के मंदिरों के समीप ठंडे पानी के लिए प्याऊ लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

रात के समय गांवों को रोशन करने के लिए हाई मास्क स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन पर 997000 रुपये खर्च किया जाएगा। इसके अलावा सैदपुर इम्मा में बीआरसी के पास रिचज पिट का निर्माण कराया जाएगा।
असमोली क्षेत्र के गांवों में इंटरलॉकिंग और नाले-नालियों के निर्माण कराए जाएंगे। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। -रिजवान हुसैन बीडीओ, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें