फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विजिलेंस टीम ने बंद फैक्टरी में मारा छापा, बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने देर रात कुंदरकी के मोहल्ला तकिया में स्थित एक बंद फैक्टरी में छापा मारा।
विज्ञापन

जिसमें विद्युत चोरी और अनियमितता का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक फैक्टरी संचालक ने पहले से ही 5 किलोवाट क्षमता का विद्युत कनेक्शन ले रखा है जबकि मौके पर लगभग 10 किलोवाट तक बिजली की खपत होनी बताई जा रही है। विजिलेंस टीम ने जब छापा मारा तो तो फैक्टरी परिसर के अंदर अनेक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और रिक्शा चार्ज होते मिले।
इस फैक्टरी में पहले एल्युमिनियम के सामान बनाने का कार्य होता था लेकिन इस समय फैक्टरी में काम बंद चल रहा है। आरोप है कि फैक्टरी परिसर को शुल्क लेकर बिजली से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की चार्जिंग की जा रही थी। बताते हैं कि विजिलेंस टीम ने मौके पर विद्युत चोरी और अनियमितता की पुष्टि के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विजिलेंस टीम द्वारा फैक्ट्री संचालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है जिसके तरह विद्युत टीम ने फैक्टरी का कनेक्शन काट दिया गया और शनिवार की शाम पुलिस ले जाकर मीटर पर उखाड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें