फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में रिश्वतखोर स्टेनो धरा: मुरादाबाद में विजिलेंस की कार्रवाई, ठाकुरद्वारा एसडीएम दफ्तर से गिरफ्तारी

Sat, 31 Aug 2024 08:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा एसडीएम का स्टेनो पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरेली की विजिलेंस टीम उसे अपने साथ ले गई है। घटना के दौरान एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
रिश्वत के आरोपी को पकड़कर ले जाती टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से आई विजिलेंस टीम ने किसान से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए ठाकुरद्वारा एसडीएम के स्टेनो  सचिन शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। स्टेनो को पकड़ने के बाद टीम भगतपुर थाने पहुंची। वहां पर कानूनी कार्रवाई और गवाहों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गई। विजिलेंस बरेली (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने शनिवार की दोपहर बाद तहसील स्थित एसडीएम के स्टेनो के कार्यालय में छापा मारा। एक किसान से भूमि संबंधी काम में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते स्टेनो सचिन शर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी किसान से स्टेनो सचिन शर्मा ने कृषि भूमि को गैर कृषि घोषित करने के काम के लिए रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस बरेली से की गई थी। विजिलेंस की टीम ने ठाकुरद्वारा आकर गोपनीय तरीके से की थी।
विज्ञापन


शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम शनिवार को किसान को लेकर एसडीएम के स्टेनो के कार्यालय पर पहुंची। पहले किसान को अंदर भेजा गया। जैसे ही स्टेनो ने किसान से 50 हजार रुपसे लेकर गिनने शुरू किए, टीम ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद टीम वहां एक मिनट भी नहीं रुकी और तुरंत अपनी गाड़ी में सचिन शर्मा को बैठाकर रवाना हो गई। हंगामे की आशंका को देखते हुए टीम ठाकुरद्वारा कोतवाली की जगह भगतपुर थाने गई। वहां करीब एक घंटे रुक कर अपनी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन


डिलारी थाने के प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने विजिलेंस की टीम की रुकने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें