फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समोसा में मिली मक्खी का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक चर्चित स्वीट्स हाउस के समोसे में मक्खी निकल गई। इस मामले में ग्राहक ने दुकान के प्रबंधक से शिकायत की और उसका वीडियो वायरल कर दिया। इस बारे में पूछने पर सहायक आयुक्त( खाद्य) का कहना है कि दुकानदार से लिखित जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित स्वीट्स हाउस में कुछ युवक समोसा खाने के लिए गए। सेल्समैन के समोसा देने पर ग्राहकों ने उसे खाने के लिए खोला को मरी हुई मक्खी पड़ी थी। ग्राहकों ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दुकान का प्रबंधक इस गड़बड़ी को स्वीकार कर रहा है। इस बारे में पूछने पर सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है। एक ग्राहक के तौर पर यह गंभीर मामला है। अभी तक कोई शिकायतकर्ता लिखित शिकायत लेकर नहीं आया है। फिर भी इस मामले में दुकानदार से लिखित जवाब मांगा गया है। जांच के आधार पर ही दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी एक बार दुकानदार के खाद्य पदार्थों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने ग्राहकों को चेताया है कि कोई सामान खाने के लिए खरीदते हैं तो उसे मौके पर ही देख लेना चाहिए। इससे शिकायत करने में भी आराम होता है। ग्राहक इस प्रकार के मामले में लिखित शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें