फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपी छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में दस साल के एक बच्चे के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। इस जरिए के जरिए आरोपी ने बच्चे को तीन माह तक ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में बच्चे की मां ने रामगंगा विहार निवासी कशिश शुक्ल के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोपी दसवीं का छात्र है। महिला ने बताया कि तीन माह से उसके नाबालिग बेटे को आरोपी अपने घर बुलाकर ले गया था। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। आरोपी नाबालिग को वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसके साथ ही आरोपी ने नाबालिग से उसकी बहन को घर बुलाने के लिए दबाव बनाने लगा था। शुक्रवार शाम को नाबालिग बच्चे ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी।
तब परिजनों को पता चल पाया कि आरोपी कशिश शुक्ला ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें