फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुरादाबाद में तेंदुए की दहाड़ से टूटी लोगों की नींद, छतों पर दौड़ा खौफ, पांच घंटे तक बाथरूम में रहा बंद

Fri, 27 Feb 2026 08:01 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हरथला मोहल्ले में सुबह तेंदुआ घुस आने से दहशत फैल गई। करीब दस घरों की छतों से होता हुआ तेंदुआ गंगा मंदिर को पार करते हुए मेघराम प्रजापति के मकान के बाथरूम में घुस गया। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद तेंदुए को पकड़ा गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरथला मोहल्ले में रहने वाले लोगों की नींद छतों पर उछलकूद करते तेंदुए की गुर्राहट के बाद टूटी। रामलीला मैदान से शुरू हुआ खौफ का यह सिलसिला करीब दस घरों की छतों से गुजरता हुआ गंगा मंदिर तक पहुंचा। इसके बाद मेघराम प्रजापति के मकान के बाथरूम में थम गया। अफरा-तफरी के बीच पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन

मुरादाबाद में तेंदुए को देखने के लिए मोहल्ले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नमाज पढ़ने जा रहे फिरोज ने हरथला के रामलीला मैदान के पास सबसे पहले तेंदुए को देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग सतर्क हो गए। इसके बाद तेंदुआ वहां से गुर्राते हुए कोमल, चंदन, तुलाराम, राजकुमार और दानिश समेत करीब दस मकानों की छतों से होता हुआ गंगा मंदिर की ओर बढ़ गया।

मुरादाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : संवाद
सुबह करीब सात बजे वह राजेंद्र के घर की छत पर पहुंच गया। उनकी बेटी संजना नींद से उठकर बाहर आई और तेंदुए को देख चीख पड़ी। परिवार के लोग जाग गए तो तेंदुआ मंदिर की धर्मशाला की छत पर जा चढ़ा। कुछ ही देर में पड़ोस के लोग भी बाहर निकल आए और दहशत का माहौल बन गया।

तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
भीड़ बढ़ती देख तेंदुए ने फिर छलांग लगाई और मेघराम प्रजापति के घर की छत पर पहुंच गया। उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे-खिड़की में दरवाजे नहीं हैं। इससे तेंदुआ जीने से नीचे आ गया। इसे देख मां शकुंतला ने शोर मचाया और कमरे में जाकर खुद को सुरक्षित किया। कुछ देर आंगन में खड़ा रहने के बाद तेंदुआ बाथरूम में घुस गया। 

मोहल्ले में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
दोनों बेटों के साथ मिलकर दिखाई हिम्मत 
मेघराम ने बेटे सौरव और सुमित के साथ मिलकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचा दिया। तेंदुए ने दरवाजे के ऊपर लगी जाली तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन परिवार ने दरवाजे पर प्लाई और बल्ली लगाकर उसे मजबूती से बंद कर दिया। इसके बाद पूरा परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया तेंदुए की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। 

माैके पर जुटे लोगों को हटाती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने भीड़ को हटाया 
तेंदुआ बंद होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और घर के आसपास घेरा बनाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। करीब 9:15 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। वन विभाग की टीम ने बाथरूम के दरवाजे पर पिंजरा लगाया। पिंजरे को दरवाजे से सटाकर ऊपर प्लाई लगाई गई ताकि तेंदुआ बाहर निकलते ही सीधे पिंजरे में घुस जाए। करीब पांच घंटे तक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। 
विज्ञापन

मुरादाबाद में तेंदुए को देखने के लिए मोहल्ले में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ लिया गया है। राहत की बात यह रही कि उसने किसी पर हमला नहीं किया।- कुमार रण विजय, एएसपी सिटी मुरादाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें