फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चलती स्कूटी बनी आग का गोला, मुरादाबाद में कांठ रोड पर मची अफरा-तफरी, लग गया जाम

Tue, 06 May 2025 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कांठ रोड पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार समय रहते उतर गए जिससे उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में स्कूटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ रोड पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में स्कूटी आग का गोला बन गई और आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूटी सवार उतर गया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुलिस अकादमी के पास हुई।

विज्ञापन


गुरहट्टी निवासी नरेंद्र कुमार स्कूटी से कांठ रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। जैसे ही वह अकादमी तिराहे पर पहुंचे तभी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते ही नरेंद्र जैन स्कूटी से कूद गए।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में वह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।  घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले नगर निगम के गुलाबबाड़ी स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में रविवार को अचानक आग लग गई थी। सेंटर में लगी आग की लपटों ने पलभर में ही कूड़े से अलग कर रखे गए विभिन्न प्रकार के मटेरियल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

निगम के अधिकारियों के मुताबिक गुलाबबाड़ी स्थित छोटी मंडी के पास बने एमआरएफ सेंटर में आसपास के क्षेत्रों का कूड़ा इकट्ठा होता है। इसके बाद यहां से कबाड़ को अलग किया जाता है। यहीं से प्लास्टिक, धातु, कागज और अन्य सामग्री को अलग कर उसे फिर से इस्तेमाल में लाने के लिए रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें