फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्यार की जीत... पुलिस ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सुरजननगर पुलिस चौकी पर पहुंची और प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही। परिजनों और पुलिस के समझाने के बाद भी युवती शादी की जिद पर अड़ी है। इसके बाद चौकी के पास ही मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों घर से भाग भी गए थे। हालांकि बाद में दोनों वापस आ गए थे।
सुरजननगर चौकी में रविवार शाम के समय क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि काफी समय से पास के ही एक गांव निवासी युवक से साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह युवक के साथ शादी करना चाहती है। जिसका युवक के परिजन विरोध कर रहे हैं। युवती ने शादी न करने पर पुलिस से युवक व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने युवक और दोनों के परिजनों को चौकी में बुलाया। दोनों के परिजन शादी का विरोध करने लगे और युवती को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवती प्रेमी के साथ शादी कराने की जिद पर ही अड़ी रही। पुलिस के भी समझाने पर नहीं दोनों नहीं माने। इसके बाद परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए और चौकी के पास ही दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवा दी। चौकी इंचार्ज रविंद्र भाटी का कहना है कि युवती शिकायत लेकर आई थी। बाद में दोनों पक्षों ने लिखित समझौता लिखकर दे दिया कि हममें आपस में समझौता हो गया है अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थाने पहुंची युवती

ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार दोपहर को थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। युवती का कहना है कि युवक भी उससे शादी करने को तैयार है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे है। सूचना पर सोमवार शाम के समय युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने युवती को समझाया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें