फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: साप्ताहिक बाजार के कारण मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम में फंसे वाहन

Tue, 30 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ नगर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार के कारण जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
कांठ। सोमवार को नगर में साप्ताहिक बाजार होने के कारण मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर वाहन जाम में फंस गए। जिसकी वजह से वाहन चालकों, यात्रियों और नगर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जैसे-तैसे बमुश्किल जाम को खुलवाया लेकिन इसके बाद भी बार-बार जाम की स्थिति होती रही।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को कांठ नगर में साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार की वजह से नगर में काफी भीड़ भाड़ रहती है। अमरोहा, मुरादाबाद, स्योहारा आदि स्थानों से भी ठेला, फड़ स्वामी बाजार में आते हैं। बाजार रामलीला रोड के साथ ही मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के किनारे भी लगाया जाता है। जिस कारण व्यवस्थाएं अव्यवस्थाओं में बदल जाती हैं। बाजार के दौरान मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से गन्ना लदे वाहन भी होकर गुजरते हैं, जिससे नगर में जाम लग जाता है। सोमवार को भी पूरा दिन बार-बार जाम लगता रहा। शाम चार बजे तो व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई और जाम लगने से तमाम वाहन फंस गए। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम को बार-बार खुलवाती रही। बता दें कि अनेकों बार सोमवार के दिन गन्ना वाहनों के नगर प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी बाजार वाले दिन गन्ना वाहन गुजर रहे हैं।




जाम की समस्या से निपटने के लिए सोमवार के साप्ताहिक बाजार को मार्ग के किनारे से हटवाकर दूसरे स्थान शिफ्ट कराने निर्देश संबंधितों को दिए जाएंगें। यदि संभव हो सकेगा तो नगर में चेतरामपुर मार्ग स्थित दशहरा मेला स्थल पर साप्ताहिक बाजार शिफ्ट कराया जाएगा। ताकि नगर में जाम की समस्या न हो। -संत दास पंवार, एसडीएम, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें