फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी-जलालपुर रोड पर तेंदुआ दिखने से रुके वाहन

Fri, 03 Apr 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे कुंदरकी-जलालपुर मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। बताते हैं कि जलालपुर मार्ग स्थित कूलर घास फैक्टरी के संचालक मोहम्मद इमरान अपनी फैक्टरी जा रहे थे। फैक्टरी के पास पहुंचते ही उन्होंने दावा किया कि सड़क पर तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत वाहन रोक लिया और सतर्क हो गए। बताया गया तेंदुआ कुछ समय तक सड़क पर ही टहलता रहा जिससे मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन सुरक्षित दूरी पर खड़े कर लिए। तेंदुआ सड़क पार कर पास के जंगल की ओर चला गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और यातायात फिर से शुरू हो सका। वहीं स्थानीय पुलिस को भी जलालपुर रोड किनारे तेंदुए घूमने की सूचना मिली है और जानकारी लेकर लोगो को सचेत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें