फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए तेज धूप में घंटों खड़े होने को मजबूर उपभोक्ता, नगर में एजेंसियों पर भारी भीड़

Fri, 03 Apr 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रसोई गैस का सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तेज धूप थी लेकिन सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को घंटों लंबी लाइन में धूप में खड़े होने को मजबूर होना पड़ा। प्रशासन इस स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उपभोक्ताओं को धूप से बचने के लिए ऊपर टेंट या अन्य कोई व्यवस्था प्रशासन एजेंसी के माध्यम से नहीं करवा रहा है। इस बारे में शिकायत मिलने पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने एजेंसियों पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे संचालकों से संपर्क कर उपभोक्ताओं के लिए छाया की व्यवस्था के लिए टेंट लगवाएं लेकिन 3:00 तक कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इंडेन गैस एजेंसी पर खड़े फरीदनगर के नफीस अहमद ने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे से यहां खड़े हुए हैं लेकिन उनका नंबर दोपहर 1:00 बजे तक भी नहीं आया था। उनका कहना था कि वितरण का कार्य धीमी गति से हो रहा है इसलिए सिलिंडर मिलने में घंटों लग रहे हैं। दुल्हापुर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने 26 मार्च को अपनी बुकिंग कराई थी बुधवार को भी वह सिलिंडर लेने आए थे लेकिन उन्हें नहीं मिला तो आज फिर उन्हें आना पड़ा। मधुबाला निवासी धर्मपाल सिंह भी सुबह से सिलिंडर के लिए एजेंसी पर खड़े थे। भावना भारत गैस सर्विस पर खड़ी ठाकुरद्वारा निवासी खैरुल निशा ने बताया कि 28 मार्च को बुकिंग करने के बाद भी अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है रोजाना यहां के चक्कर लगा रही हैं। रूपपुर टंडोला निवासी युवराज सिंह 31 मार्च को बुकिंग करवाई थी वह सुबह से ही सिलिंडर मिलने का इंतजार कर रहे थे। पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि अपनी उपस्थिति में इंडेन एजेंसी पर वितरण कर रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को धूप से बचाने के लिए एजेंसी संचालकों से बात करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 2:30 बजे तक एजेंसी पर 136 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा चुका था। एजेंसी पर बृहस्पतिवार सुबह तक 800 उपभोक्ताओं की बुकिंग एडवांस में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें