मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ ही ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। काउंटिंग के दौरान दिल्ली हाईवे पर लाकड़ी फाजलपुर तिराहे पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। जबकि मंडी समिति की ओर जाने छोटे वाहन भी चौधरी चरण चौक रोक दिए जाएंगे।
इसके अलावा भीड़ को मंडी समिति गेट के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। केवल मतगणना कर्मचारी और अधिकारियों को ही एंट्री दी जाएगी। गुरुवार दोपहर 28 विधान सभा के ऑब्जर्वर ने मंडी समिति पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया।
मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए पंद्रह फरवरी को वोट डाले गए थे। करीब बाइस लाख मतदाताओं के लिए कुल 2946 ईवीएम लगाई गई थीं। मतदान के बाद ईवीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई थी।
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। शनिवार सुबह से मतगणना शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को 28 विधान सभा के ऑब्जर्वर मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने मंडी समिति पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
इसके अलावा मंडी समिति में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। एक तरफ केवल 28 विधान सभा की काउंटिंग की जाएगी। जबकि दूसरे मतगणना स्थल में मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा की मतगणना होगी।