फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी बंद रहने से महंगी बिकी सब्जी, आज भी बंद रहेगी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पोलिंग पार्टियों की रवानगी ओर मतदान को ध्यान में दो दिनों के लिए बंद की गई सब्जी मंडी के कारण किसानों व सब्जी विक्रेताओं को परेशानी हुई। सब्जी विक्रेताओं ने एक दिन पहले खरीदी गई सब्जी के बचे स्टाॅक को फुटकर में बेच कर काम चलाया। सब्जी की आवक कम रहने के कारण मंडी समिति की बंदी के पहले दिन ही सभी सब्जियां दस से 15 रुपये महंगी बिकीं। बृहस्पतिवार भी मंडी समिति बंद रहेगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार मतदान होगा। इसके लिए बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर रवाना की जाने लगीं। मंडी समिति से इनकी रवानगी की गई। इसी के चलते दो दिन के लिए मंडी समिति बंद कर दी गई है। लिहाजा बंदी के पहले दिन मंडी समिति में सब्जी की आवक और निकासी पूरी तरह ठप रही। इसके चलते शहर के सब्जी के कुछ थोक विक्रेताओं ने गुलाबबाड़ी में पहुंच कर वहां थोक में सब्जी खरीद कर शहर के फुटकर विक्रेताओं को बेची।
मंडी समिति रोड स्थित फुटकर सब्जी विक्रेता प्रिंस ने बताया कि मंडी समिति में सब्जी की आवक कम रहने के कारण सभी सब्जियां बुधवार को 10 से 15 रुपये महंगी बिकीं। उन्होंने बताया कि उनके पास मंडी समिति से मंगलवार को खरीदी गई जो थोड़ी सब्जी बची थी, जिसे बेचने के बाद दुकान बंद कर दी। फल मंडी समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी ने बताया कि हरथला, गंज बाजार, दीवान का बाजार, मकबरा मंडी, गुलाब बाड़ी की छोटी मंडी, करूला, बंगलागांव, गांगन समेत अन्य स्थानों पर फुटकर सब्जी मंडी लगती हैं। वहां से जरूरतमंद सब्जी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें