फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अति संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पीएसी और बीएसएफ, ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निकाय चुनाव के मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं की हैं। अति संवेदनशील बूथों पर बीएसएफ और पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद में चार मई को मतदान होगा। बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो। इसके लिए अधिकारी लगातार अधीनस्थ अधिकारी और फोर्स को ब्रीफ कर रहे हैं। मुरादाबाद के अलावा दूसरे जनपदों से भी फोर्स बुलाई गई है। पीलीभीत और शाहजहांपुर से 180 दरोगा, इंस्पेक्टर, 795 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 1790 होमगार्ड के जवान आए हैं। इनके अलावा दो कंपनी पीएसी और दो प्लाटून पीएसी के अलावा एक कंपनी बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मुरादाबाद में तैनात 70 प्रतिशत पुलिस भी मतदान ड्यूटी में रहेंगे। जबकि 30 प्रतिशत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थाने चौकी में रहेगी।
मुरादाबाद में तैनात 356 सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, 1396 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के अलावा 850 ग्राम चौकीदार और 350 पीआरडी जवान भी चुनाव में ड्यूटी करेंगे। पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु दरोगा और सिपाहियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिला प्रशासन ने जनपद में 24 अति संवदेनशील बूथों को चिह्नित किया है। इन बूथों की सुरक्षा के क्लस्टर मोबाइल, क्यूआरटी, मोटर साइकिल मोबाइल, स्ट्राइकिंग रिजर्व की व्यवस्था की गई है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। बूथों से दो सौ मीटर की परिधि में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल साइडों पर पुलिस की एक टीम निगरानी के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें