फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान समेत शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यों में लाई जाएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए के नये वीसी शैलेश कुमार ने यहां पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण तथा विकास कार्यों को तेजी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

इससे पहले वह झांसी के सीडीओ रहे हैं। कार्यभार संभालने के साथ ही उनके पास कई चुनौतियां भी रहेंगी। सबसे अहम कार्य मास्टर प्लान होगा। पांच माह से अधिक समय से लटके इस मास्टर प्लान को लेकर आपसी सहमति न बन पाने के कारण ही पूर्व में यहां वीसी के पद पर तैनात रहे मदसूदन हुल्गी का स्थानांतरण हुआ है। शैलेश कुमार के सामने आपसी तालमेल के साथ शासनादेश के मुताबिक मास्टर प्लान को फाइनल कर उसे जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक में रख कर पास करा शासन को भेजना होगा। इस संबंध में दायर पीआईएल में भी एमडीए की ओर से प्रबल पैरवी की चुनौती भी रहेगी।
शैलेश कुमार ने बताया कि मास्टर प्लान समेत शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यों में तेजी लाई जाएगी। एमडीए से संबंधित लोगों की शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करना तथा पहले से बनी कॉलोनियों को विकसित कर उसे आबाद कराने और कुछ नयी कॉलोनियों को विकसित करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें