फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वंदे भारत ने बदला लिंक एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 26 मार्च से देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। इसके कारण मंडल से गुजरने वाली लिंक एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों का समय बदल गया है। उदाहरण के लिए (12558) आनंद विहार-मुजफ्फरपुप सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुरादाबाद जंक्शन पर 15 मिनट पहले पहुंच जाएगी। नई व्यवस्था 26 मार्च से ही लागू होगी।
विज्ञापन


सप्तक्रांति एक्सप्रेस अब तक आनंद विहार स्टेशन से दोपहर 2:50 बजे चलती है व शाम 5:37 बजे मुरादाबाद पहुंचती है। 26 मार्च से यह ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 2:35 बजे चलेगी और शाम 5:22 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। (15001) मुजफ्फरपुर-देहरादून व (15005) गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस हरिद्वार में आठ मिनट रुकेगी। देहरादून स्टेशन पर दोपहर 2:05 के स्थान पर 2:15 बजे पहुंचेगी। (14114) देहरादून-सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 1:25 के स्थान पर 1:05 बजे चलेगी। लक्सर में 3:35, नजीबाबाद में 4:22, नगीना में 4:49, धामपुर में 5:07, स्योहार में 5:24 व कांठ में 10 मिनट पहले यानी 5:38 पर रुकेगी।
(15116) दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस अमरोहा में शाम 4:27 के स्थान पर 4:49 बजे, मुरादाबाद जंक्शन पर शाम 5:22 के स्थान पर 5:55 बजे, चंदौसी में 6:52 के स्थान पर 6:55 बजे रुकेगी। (15060) आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस अमरोहा में शाम 4:27 बजे के स्थान पर 4:49 बजे रुकेगी। (04365) बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर राजा का सहसपुर स्टेशन पर वर्तमान समय से दो मिनट पहले यानी शाम 6:14 पर कुंदरकी आठ मिनट पहले यानी 6:24 पर पहुंचेगी। इसके अलावा (04360) ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर, (04373) सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, (15656) श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस व (04359) चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें