फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: म्यूनिसिपल बांड के लिए मूल्यांकन कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने म्यूनिसिपल बांड को लाने के लिए मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है। शासन से मिले निर्देश के बाद निगम प्रशासन ने सभी विभागों में तेजी से मूल्यांकन का काम शुरू करा दिया है। इस कार्य की हर दिन मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निगम आठ महीने के भीतर सभी औपचारिक प्रक्रिया को पूरा कर बांड जारी करने की तैयारी में है। बांड से इकट्ठा होने वाली धनराशि का उपयोग शहर में विभिन्न बुनियादी ढांचागत योजनाओं में निवेश पर किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिवांशु पटेल के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारियों ने पिछले तीन वर्षों की वित्तीय परिस्थितियों के मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया है। बांड लांच करने और उसकी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग कराने से पहले नगर निगम को अभी कई स्तर की तैयारी करनी है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बांड का मूल्यांकन, पिछले तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों को तैयार कर सबसे पहले सदन में रखा जाएगा। यहां बांड से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
नगर निगम के लेखाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी विभाग काम कर रहे हैं। कार्यों की लगातार समीक्षा भी की जा रही है। मालूम हो कि मुख्य सचिव के निर्देश पर नगर निगम ने अपना बांड जारी करने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद नगर निगम प्रदेश का छठवां निगम होगा, जोकि अपना म्यूनिसिपल बांड जारी करेगा। निगम की योजना के अनुसार बांड की राशि से बच्चों के लिए आधुनिक किड्जानिया थीम का पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क की लागत 70 करोड़ रुपये होगी, जिसमें बांड की मदद से 50 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें