फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में मुरादाबाद प्रदेश में सबसे फिसड्डी, पोलियो दवा पिलाने में भी लापरवाही

Sun, 26 Jan 2020 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान भगवान भरोसे है। मुरादाबाद जिला टीकाकरण में प्रदेश में 74वें स्थान पर है यानी लिस्ट में हम सबसे नीचे से एक पायदान ही ऊपर हैं। आरआई सेशन में भी 20 फीसदी कवरेज नहीं हो सकी है। इससे बच्चों में डिप्थीरिया समेत बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। टीकाकरण की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लताड़ लगाई है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में टीकाकरण की समीक्षा की। तीन फरवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान-2 का तृतीय चरण शुरू होने जा रहा है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने टीकाकरण अभियान में मुरादाबाद जिले के सबसे पीछे होने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के गंभीर नहीं होने से मुरादाबाद टीकाकरण में 74वें स्थान पर है।
विज्ञापन


आरआई सेशन में भी मुरादाबाद का 20 प्रतिशत कवरेज नहीं हो सका है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा से शत-प्रतिशत कवरेज और सुपरवाईजरी विजिट एवं सेशन मानीटरिंग कार्य ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए।

टीकाकरण बाधित होने से बच्चों में डिप्थीरिया और अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जिले में अप्रैल से अब तक डिप्थीरिया के 31 केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें तीन केस पॉजिटिव मिले हैं।

टीकाकरण में बच्चों के कवर नहीं होने से डिप्थीरिया का खतरा बना है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से प्रभावित इलाकों में कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. एमसी गर्ग, एसीएमओ डा. दीपक वर्मा, डा. डीके प्रेमी, डा. जीएस मर्तोलिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पोलियो दवा पिलाने में भी लापरवाही
पोलियो अभियान में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। डोर टू डोर दवा पिलाने वाले कर्मचारी वैक्सीन के डिब्बों को छोड़कर गायब हो रहे हैं। रविवार से शुरू अभियान में शुक्रवार तक डोर टू डोर 549225 बच्चों को दवा पिलाई जानी थी। लेकिन 538475 बच्चों को ही दवा पिलाई जा सकी। जिसके चलते डोर टू डोर अभियान को सोमवार तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें