फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का बना रिकार्ड, एक दिन में सर्वाधिक 7186 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने और बीमारी की पाबंदी हटने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। 16 जनवरी से चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को रिकार्ड बना। पहली बार टीकाकरण का आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच गया। एक दिन में सर्वाधिक 7186 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इससे पहले सबसे अधिक सवा पांच हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन

जिले में सोलह जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के बीमारों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। एक अप्रैल से बीमारी की पांबदी हटा ली गई। 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को जिले के 104 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। जहां 7186 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह जनवरी से अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। 85 सरकारी अस्पतालों में 6896 और 19 निजी अस्पतालों में 368 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं अप्रैल माह में टीकाकरण का आंकड़ा चालीस हजार के पार पहुंच गया है।
- जिले में टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। एक ओर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर टीकाकरण कराने वालों की संख्या। सोमवार को जिले में रिकार्ड तोड़ 7186 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगाई। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में किसी दिन कितने को लगा टीका
तारीख-----संख्या
01 अप्रैल--3972
02 अप्रैल--5525
03 अप्रैल--5140
04 अप्रैल--0801
05 अप्रैल--4994
06 अप्रैल--5254
07 अप्रैल--2475
08 अप्रैल--4959
09 अप्रैल--3867
10 अप्रैल--3386
11 अप्रैल--3382
12 अप्रैल--7186
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें