फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: फ्रंट लाइन वर्कर हो जाए तैयार, पांच फरवरी से लगेंगे कोरोना के टीके

Mon, 25 Jan 2021 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। पांच फरवरी से जिले के फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू हो सकता है। रविवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में शासन ने अपनी मंशा जाहिर की है। कितने वर्करों टीका लगाया जाएगा, ये वैक्सीन की उपलब्धता तय करेगी। वहीं चार फरवरी तक जिले के 90 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


16 और 22 जनवरी के बाद 28 और 29 जनवरी, चार और पांच फरवरी को जिले में कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। दो दिवसों के टीकाकरण में अभी तक 2510 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग सका है। अभी सोलह हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना बाकी है। चार फरवरी तक तीन टीकाकरण दिवसों में नब्बे फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।

लक्ष्य पूरा हो जाने पर फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत पांच फरवरी से हो सकती है। रविवार को वर्चुअल मीटिंग में शासन ने इसकी मंशा भी जाहिर कर दी है। फ्रंट लाइन वर्करों में राजस्व, पुलिस, कलेक्ट्रेट कर्मी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


- 28 और 29 जनवरी, 4 और 5 फरवरी को टीकाकरण होना है। शासन की मंशा है कि 4 फरवरी तक नब्बे फीसदी हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण कर दिया जाए। बाकी दस फीसदी हेल्थ वर्करों के साथ फ्रंट लाइन वर्करों को पांच फरवरी को टीका लगाया जा सकता है। टीकाकरण के लिए वर्करों की संख्या वैक्सीन की उपलब्धता से तय होगी। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

केंद्र और सत्र बढ़ाए जाएंगे
मुरादाबाद। जिले में दो दिनों में सिर्फ 13.56 हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण किया जा सका है, जबकि करीब 18500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। ऐसे में चार फरवरी तक नब्बे फीसदी टीकाकरण के लिए जिले में केंद्रों के साथ सत्र की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सभी 27 केंद्रों पर टीकाकरण के कुल 41 सत्र चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें