फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही बड़ी टीकाकरण की रफ्तार, 5727 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहरवासी जागरूक हो रहे हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होते ही 5727 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा का कहना है कि सभी सत्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया है। 35 केंद्रों पर वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए 5400 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से शुक्रवार को 4366 युवाओं ने टीकाकरण करवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि 45 वर्ष से अधिक के 1361 व्यक्तियों ने टीका लगवाया है। शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 4100 डोज वैक्सीन की मिल जाएंगी। वहीं, युवाओं के लिए शनिवार तक की वैक्सीन है। इसके बाद शनिवार को युवाओं के लिए जितनी डोज मिलेंगी, उसके हिसाब से अगले सप्ताह के लिए युवाओं लिए सत्र बनाए जाएंगे और रविवार को पंजीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें