फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भाजपा से राज्यमंत्री के टिकट के विरोध में टंकी पर चढ़ा भाजयुमो का जिला मंत्री, एक घंटा 40 मिनट चला ड्रामा

Mon, 17 Jan 2022 07:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में भाजयुमो का जिलामंत्री पवन मुखिया सोमवार को राज्यमंत्री का टिकट बदलवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने जमकर विरोध किया और किसी अन्य को टिकट देने की मांग की।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा भाजयुमो जिलामंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री गुलाब देवी को चंदौसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने का विरोध जारी है। सोमवार की शाम पांच बजे भाजयुमो के जिला मंत्री पवन मुखिया मयूर विहार कॉलोनी में पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए और चंदौसी से टिकट बदलने की मांग की। करीब एक घंटा 40 मिनट ड्रामा चला। पुलिस  ने समझा बुझाकर उनको टंकी से नीचे उतारा और घर भेज दिया। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलामंत्री पवन मुखिया मयूर विहार कॉलोनी में पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने टंकी पर चढ़कर नारेबाजी की और चंदौसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री गुलाब देवी को बदलाने की मांग की। उन्होंने अपनी ओर एक पत्र भी जारी किया।

बताया कि वह पिछले छह साल से निस्वार्थ भाव से संगठन में रहकर काम कर रहे हैं। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से राज्यमंत्री गुलाबदेवी को भाजपा का प्रत्याशी बनाये जाने दुखी हैं।  उनके टंकी पर चढ़ने की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


फायर बिग्रेड मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने 6.40 बजे उन्हें बमुश्किल समझा बुझाकर नीचे उतारा।  करीब एक घंटा 40 मिनट डाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने माता-पिता को बुलाने का प्रयास किया, पर वे नहीं आये। फायर बिग्रेड ने उन्हें नीचे उतारकर छोड़ दिया। वहां से पवनमुखिया अपने घर चले गए। 
विज्ञापन




कुछ लोग बेवजह विरोध जता रहे हैं। सभी को समझा लिया जाएगा। परेशानी वाली कोई बात नहीं है। 
ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा। 

जिन्हें टिकट नहीं मिला है, वही लोग से विरोध करा रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी पार्टी हाईकमान को है। पार्टी सभी का संज्ञान लेगी। 
गुलाब देवी, राज्यमंत्री/प्रत्याशी चंदौसी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें