फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मानसरोवर कॉलोनी में कुत्ते पालने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के मानसरोवर कॉलोनी में मंगलवार शाम कुत्तों को पालने को लेकर हंगामा हो गया। कॉलोनी के लोगों ने कुत्तों को पालने वाले दंपती पर मनमानी का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगाें को शांत कराया।
विज्ञापन

मानसरोवर कॉलोनी निवासी बीएल शर्मा कोऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी कमलेश शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक दंपती ने अपने घर में 11 कुत्ते पाल रखे हैं, जो मंगलवार शाम को भौंकने लगे। जिसपर कॉलोनी में रहने वालीं डॉ. बबिता चौधरी ने इसकी शिकायत यूपी डॉयल-112 पर कर दी।
इसके बाद कॉलोनी के लोग भी घरों से बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। कॉलोनी की रोहिणी अग्रवाल ने बताया कि पड़ाेसी के घर 20-22 स्ट्रीट डॉग हैं। उनके छोटे भाई को हॉर्ट में दिक्कत है। कुत्ते रात-रात भौंकते रोते रहते हैं। इससे परेशानी होती है। कविता अग्रवाल का कहना है कि उनके पति के ब्रेन की सर्जरी हुई है। कुत्तों से पूरा मोहल्ला परेशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि किसी घर में 11 कुत्ते पालना उचित तो नहीं है। इसकी जानकारी नगर निगम को दे दी गई है। कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया गया है या नहीं, यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन

00



मोहल्ले के लोग धमकाकर फ्री में लेना चाहते मकान : कमलेश
रेलवे से सेवानिवृत्त कमलेश शर्मा का कहना है कि मकान उनका है और उनके नाम है। वह अपना मकान बेच रही हैं, उनका दूसरा मकान देहरादून में बन गया है। वह वहीं शिफ्ट होना चाह रही है और कॉलोनी वाले आए दिन उन्हें धमकाकर मकान फ्री में हथियाना चाह रहे हैं। जहां वह जाएंगी वहीं अपने कुत्ते ले जाएंगी। कमलेश शर्मा ने कहा कि उनके पास 11 कुत्ते हैं, जिन्हें उन्होंने बच्चों की तरह पाला है। कुत्ते घर से बाहर निकलते नहीं निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें