फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चक्कर की मिलक में पार्क बनाने को लेकर हंगामा, निगम की जेसीबी के आगे बैठीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वार्ड-25 के चक्कर की मिलक इलाके में शनिवार को पार्क निर्माण के लिए बुनियाद खोदने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिस जमीन को निगम ने पार्क के लिए चिह्नित किया है, उस पर दो परिवारों के मालिकाना हक का दावा है। यह विवाद पिछले सात-आठ साल से चल रहा है। शनिवार को जेसीबी ने जैसी ही बुनियाद की खोदाई शुरू की तो संबंधित परिवार के लोग एकत्र हो गए और हंगामा किया।
विज्ञापन


महिलाएं जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं और काम नहीं होने दिया। बढ़ते विरोध के बीच नगर निगम की टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। नगर निगम रामगंगा किनारे खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत शनिवार को निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और जमीन की खोदाई शुरू कराई। लेकिन मशीन चलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया।
स्थानीय निवासी अधिवक्ता रिया सैनी का कहना है कि सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन है, ऐसे में निगम को फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए। उनका आरोप है कि नगर निगम कई बार जबरन कब्जे की कोशिश कर चुका है। वहीं अधिवक्ता सालिम ने निष्पक्ष पैमाइश की मांग करते हुए कहा कि पहले की गई माप सही नहीं है और निगम की जमीन किसी दूसरे गाटा नंबर में दर्ज है। वहीं पिछले वर्षों की बात करें तो नगर निगम ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन के स्वामित्व को स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अभिलेखों में जमीन निगम की दर्ज है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन
निगम की टीम बुनियाद खोदने पहुंची थी, लेकिन विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा। लगाए गए पिलर भी विरोध करने वालों ने तोड़ दिए हैं और आगे की कार्रवाई पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें