फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Prelims Exam: मुरादाबाद में सघन चेकिंग के बीच परीक्षा, यूपी से संबंधित प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

Sun, 12 Oct 2025 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा/चंदौसी/गजरौला

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा रविवार को मुरादाबाद मंडल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। सभी केंद्रों पर सघन जांच के बीच परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
चंदाैसी में परीक्षार्थियों की जांच करती कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जनपद मुरादाबाद, अमरोहा, चंदौसी और गजरौला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता और तीन-स्तरीय सुरक्षा जांच के बीच परीक्षा नकल विहीन माहौल में हुई। हालांकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
Trending Videos

मुरादाबाद में 62 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
मुरादाबाद में पहली पाली में 10455 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। केवल 4733 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों की चहल-पहल रही। बायोमेट्रिक जांच और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित होने के चलते अभ्यर्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। बिहार की रहने वाली अभ्यर्थी नेहा कुमारी ने बताया कि इस बार का पेपर पिछली बार की तुलना में सरल रहा और उत्तर प्रदेश को लेकर पांच से छह सवाल पूछे गए थे। 

अमरोहा में भी 4286 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अमरोहा में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 15 केंद्रों पर आयोजित हुई। कुल 7008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन पहली पाली में केवल 2722 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 4286 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। बायोमेट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती और मुख्य चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी व्यवस्था की गई।

चंदौसी में चार केंद्रों पर हुई परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
चंदौसी में पीसीएस परीक्षा के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से शहर के चार प्रमुख केंद्र एसएम इंटर कॉलेज, एसएम डिग्री कॉलेज, सीआईसी और नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। 

केंद्रों पर मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। प्रवेश पत्र और पहचान पत्रों की गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

विज्ञापन

गजरौला में तीन स्तरीय चेकिंग के बाद मिली एंट्री
गजरौला में पीसीएस परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को तीन लेयर की कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। बाहर पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली, फिर केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों ने जांच की, और अंत में केवाईसी टीम ने आंखों की पुतली की जांच कर प्रवेश दिया।

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज और शिव इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों में 480-480 अभ्यर्थियों का नामांकन था। ज्ञान भारती में 183 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 297 ने परीक्षा नहीं दी। सीओ अंजलि कटारिया और एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने केंद्रों का दौरा कर नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें