फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सजा सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे दोषी, परिजन भी बिलख पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 15 साल पहले मैनाठेर क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले 16 दोषी शनिवार को बेबस नजर आए। आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे। इसकी जानकारी जैसे ही कोर्ट के बाहर आई तो उनके परिजन भी बिलख पड़े। कुछ देर के लिए कचहरी का माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन

एडीजे-दो की अदालत में मैनाठेर बवाल के दोषियों को शनिवार को सजा सुनाई जानी थी लेकिन उनके परिजन सुबह से ही कचहरी में पहुंच गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस सभी दोषियों को जिला जेल से कचहरी लेकर पहुंची और सीधे एडीजे-दो की कोर्ट के सामने गेट के पास वाहन लगा दिया। दोपहर करीब एक बजे एडीजे-दो की कोर्ट ने 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
कोर्ट कक्ष में मौजूद सभी दोषी फूट-फूटकर रोने लगे। किसी ने अपना सिर पकड़ लिया तो कोई जमीन पर बैठकर रोने लगा। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को पकड़कर बिलखते नजर आए। दोषी कासिम के पिता इकबाल तो कोर्ट के सामने पार्क में पेड़ के नीचे बैठकर रोने लगे। बोले कि मेरा इकलौता बेटा है।
विज्ञापन

-
मैनाठेर थाने की सुरक्षा बढ़ाई
मुरादाबाद। मैनाठेर बवाल के दोषियों को शनिवार को सजा सुनाई गई। क्षेत्र में किसी तरह का बवाल या हंगामा न हो। इसके लिए पुलिस भी अलर्ट रही। मैनाठेर थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें