फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में दूसरा निकाह करने पहुंचा युवक, पहली बीवी ने कर दिया फोन, लोगों ने बरात को ही बना लिया बंधक

Fri, 10 Apr 2026 11:13 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।

सार

सऊदी अरब में नाैकरी करने वाला युवक पाकबड़ा में दूसरा निकाह करने पहुंच गया। इसकी जानकारी पहली बीवी को हुई तो उसने लड़की पक्ष को फोन कर दिया। इसके बाद पूरी बरात को लोगों ने बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
पाकबड़ा पुलिस कर रही जांच(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में निकाह करने के बाद एक युवक बृहस्पतिवार को पाकबड़ा में दूसरी शादी करने पहुंच गया। लड़की पक्ष को भनक लगी तो उन्होंने बरात को बंधक बना लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। कुंदरकी थानाक्षेत्र के सौंदा गांव निवासी एक युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था। जहां उसने पंजाब की रहने वाली युवती से निकाह कर लिया। इसके बाद युवक सऊदी अरब से घर आ गया।

युवक का रिश्ता मैनाठेर थानाक्षेत्र की युवती से तय हो गया। इसकी जानकारी युवक की पहली पत्नी को हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने पंजाब से कुंदरकी पुलिस को फोन किया। युवक के शादीशुदा होने की बात किसी ने लड़की पक्ष को बता दी।
विज्ञापन


यह सुनकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हा सहित बरात को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पाकबड़ा पुलिस पहुंची। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें