फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह पर टिप्पणी में कार्रवाई करेगा महिला आयोग, अध्यक्ष बोलीं- वह देश का गाैरव

Fri, 23 May 2025 08:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि सैन्य अधिकारी सोफिया और व्योमिका सिंह देश का गौरव हैं। उन्होंने व्योमिका सिंह के मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने महिलाओं से कानून की जानकारी लेने और अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि सैन्य अधिकारी सोफिया और व्योमिका सिंह देश सेवा में अग्रसर हैं। दोनों देश का गौरव हैं। उनका सभी को सम्मान करना चाहिए। सोफिया के बारे में टिप्पणी होने पर महिला आयोग सबसे पहले सामने आया था। आयोग ने मध्य प्रदेश के नेता की कड़े शब्दों में निंदा की थी।

विज्ञापन


व्योमिका सिंह के मामले में राम गोपाल यादव का नाम लिए बगैर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पुलिस अकादमी के कार्यक्रम में शुक्रवार की दोपहर भाग लेने के बाद जनप्रतिनिधियों और महिला मोर्चा से वार्ता करने के लिए सर्किट हाउस आई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी महिलाएं जो देश की गौरव हैं।

उनके सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है। पहली जनसुनवाई बरेली में की गई। इस दौरान 70 आम महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर आई थी।
विज्ञापन


इसी प्रकार देश के प्रमुख शहरों में आयोग सुनवाई के लिए स्थान तय करेगा। प्रधानमंत्री ने संसद ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून पास कराया है। इस मामले में महिलाओं को भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने महिला मोर्चा की नेताओं से महिलाओं को कानून की जानकारी देने का आह्वान किया।

बताया कि कामकाजी महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आयोग शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेगा। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने किया। इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधायक रामवीर सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे। 

इसके अलावा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी, महानगर विजय लक्ष्मी पंडित, अल्पना रितेश गुप्ता, मदालसा शर्मा, विनीता मल्होत्रा, सुनीता सैनी, हेमा खत्री आदि महिलाएं मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें