एक्यूआई पुअर श्रेणी में दर्ज
मुरादाबाद में ठंड बढ़ने के साथ वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से 250 के बीच दर्ज किया गया। बुद्धि विहार में एक्यूआई 140 रहा। यह मॉडरेट श्रेणी है। ईको हर्बल पार्क में एक्यूआई 258 रहने के साथ पुअर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा रोजगार कार्यालय क्षेत्र में एक्यूआई 183 दर्ज किया।
सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतें
गिरते तापमान के बीच जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. आशीष ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह बदलाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। इसलिए एहतियात बेहद जरूरी है।
- ठंड में सिर और कान ढककर निकलें
- अस्थमा व सांस के मरीज मास्क पहनकर बाहर निकलें
- सुबह की सैर फिलहाल टालना बेहतर