फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आज तक हमने किसी के रुपये नहीं दिए.. कई बार जेल जा चुके, अब तेरे लड़के करेंगे अपहरण'

Mon, 04 Aug 2025 02:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पाकबड़ा निवासी से 14 लाख रुपये की बकाया रकम मांगने पर आरोपियों ने उसके बेटे के अपहरण और हत्या की धमकी दी। शिकायत पर डीआईजी ने जांच के आदेश दिए हैं। धमकी के बाद पीड़ित परिवार डरा हुआ है। 
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया 14 लाख रुपये मांगने पर आरोपियों ने बेटे को अगवा करने की धमकी दी। इस मामले में में डीआईजी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। डींगरपुर रोड पाकबड़ा निवासी मो. अरशद ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि उसने लोधीपुर जवाहर नगर निवासी मो. रफी और मो. आरिफ निवासी स्टेशन रोड हरथला को 40 लाख रुपये  370 वर्ग गज जमीन का बैनामा करने के लिए दिए। बैनामा नहीं करने और पूरा पैसा वापस नहीं करने पर उसने जिला पुलिस से शिकायत की।

इस मामले में सीओ सिविल लाइंस ने जांच की। इस दौरान लिखित समझौता 31 दिसंबर 24 को हुआ था। समझौते के तहत 28 फरवरी तक बकाया 14 लाख देने या पैसे के बराबर जमीन देनी थी। समझौते के अनुसार फरवरी बीत जाने पर भी आरोपियों ने पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन


तगादा करने पर पांच जुलाई 25 को मो. आरिफ ने अरशद के रिश्तेदार को फोन कर कहा कि अरशद को समझा दो, वह हमसे बार बार तकादा न करे।  हमने आज तक किसी के रुपये नही दिए हैं। कई बार जेल भी जा चुके हैं।

दोनों ने अरशद को नौ जुलाई की शाम करीब छह बजे दिल्ली रोड पाकबड़ा पेट्रोल पंप के पास मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान दोनों आग बबूला हो गए। धमकी दी कि उसका एक ही बेटा है। उसे अगवा कर तुमसे दस लाख रुपये रंगदारी वसूल लेंगे।

तुम्हारे साथ बेटे को जान से मार देंगे। पिछली बार गोली चलाई थी, लेकिन बच गया। इस बार नहीं बच पाएगा। इस मामले में डीआईजी ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें