हरीश और अमित बनाए गए थे उपाध्यक्ष
16 मार्च को भाजपा महानगर कमेटी की दो सूची घोषित की गई थी। पहली सूची में उपाध्यक्ष के सभी दस पदों पर नामों की घोषणा कर दी गई थी। इसमें हरीश प्रजापति और अमित सिंह मिंटू के नाम भी शामिल थे। लेकिन कुछ देर बाद शासन से नामित पार्षदों की सूची जारी कर दी गई। इस सूची में भी हरीश प्रजापति और अमित सिंह मिंटू के नाम शामिल थे। इसके बाद महानगर कमेटी की दूसरी सूची जारी की गई। इसमें दोनों के नाम हटाए दिए गए।
नामित पार्षद घोषित होने से प्रदेश के कुछ और जिलों की कार्यकारिणी में पद रिक्त चल रहे हैं। सभी रिक्त पदों पर एक साथ नामों की घोषणा होगी। उम्मीद है कि इस हफ्ते नाम घोषित हो जाएंगे। इसके अलावा महानगर कमेटी अन्य पदों के लिए भी नाम जारी कर दिए जाएंगे। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष