कटघर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
कटघर थानाक्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि एक दिन वह घर में अकेली थी। इसी दौरान घर में कटघर क्षेत्र के बरवालान निवासी अनीस आ गया और उसने पीड़िता को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद आरोपी ने कहीं शिकायत करने पर उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।