फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव का अनूठा तरीका- ग्रामीणों ने भेड़िए के गले में बांधी घंटी

Tue, 28 Jan 2020 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भेड़िए के गले पर बांधी घंटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के संभल जिले के गांव रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खादर में भेड़िए से बचाव के लिए ग्रामीणों ने अनूठा तरीका अपनाया है। ग्रामीणों ने सोमवार को दिन में एक भेड़िए को पकड़ा और उसके बाद उसके गले में घंटी बांध कर उसे जंगल के लिए छोड़ दिया। ताकि जब भेड़िया गांव की ओर आए तो लोग सतर्क हो जाएं और हानि होने से बच जाए।
विज्ञापन


संभल जिले के डीएफओ डीके चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें भेड़िए के वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में क्षेत्रीय कर्मचारियों को हकीकत की जांच के लिए लगाया गया है। वैसे किसी जानवर को पकड़कर उसके गले में घंटी आदि बांधना उचित ही नहीं है बल्कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें