फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोकशी करने वालों का इलाज करना ही मेरा काम, रामपुर एसपी का बयान वायरल, अब कहा- भावनाएं आहत करना मंशा नहीं

Sat, 08 Aug 2026 12:43 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर में गोकशी की घटनाओं को लेकर एसपी अनिल कुमार सिसोदिया का बयान वायरल हुआ। उन्होंने पुराने आरोपियों का सत्यापन और डोजियर तैयार कराने की बात कही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बयान का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना था।
विज्ञापन
रामपुर एसपी अनिल कुमार सिसाैदिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकशी की घटनाओं को लेकर एसपी अनिल कुमार सिसोदिया का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान कभी गोकशी जैसा काम नहीं कर सकता।

विज्ञापन


जो लोग यह काम कर रहे हैं ऐसे लोगों का इलाज करना ही मेरा काम है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। एसपी ने कहा कि सावन माह में थाना गंज और स्वार क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं सामने आई हैं।

रामपुर के अधिकांश लोग अमनपसंद और शांतिप्रिय हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कानून के दायरे में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुराने गोकशी के आरोपियों की सूची का सत्यापन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


पांच और दस वर्ष पुराने आरोपियों की जानकारी जुटाकर उनका डोजियर तैयार कराया जाएगा। डोजियर में आरोपियों की पोस्टकार्ड आकार की रंगीन फोटो, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों और अन्य आवश्यक जानकारियों को शामिल किया जाएगा। पूर्व में जेल जा चुके आरोपियों के जमानतदारों के नाम-पते का भी सत्यापन कराया जाएगा।

उधर, सोशल मीडिया में रामपुर पुलिस का एक आधिकारिक स्पष्टीकरण भी वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि एसपी का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील करना था। यदि उनके बयान का कोई अन्य अर्थ निकाला गया हो या किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो ऐसी कोई मंशा नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें