अशोक पर दर्ज हैं 118 केस
प्रयागराज के जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले कृष्ण कुमार उर्फ अंडू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। कृष्ण कुमार के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं जबकि मंगल सिंह के खिलाफ 11 और अशोक के खिलाफ 118 केस दर्ज हैं। इस गिरोह में सदस्य लखीमपुर खीरी जिले के पंसगंवा थाना क्षेत्र के रमपुरा निवासी सुरेश और उसका गिरधान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
परिवार को लेकर चलता है गिरोह, शरीर पर लगा लेते हैं तेल
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पंखिया गिरोह अपने साथ महिला और बच्चों को साथ लेकर चलता है। परिवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और ढाबों पर छोड़ देते हैं और फिर पिकअप या अन्य वाहन से दिन में गांव गांव घूमकर रेकी करते हैं और रात में वाहन को दूर खड़ा कर चिंह्ति किए गए घरों में अपने शरीर पर तेल लगाकर घुस जाते हैं। इस गिरोह ने शाहजहांपुर, पैजाबाद, वाराणसी, मऊ, महोबा, पीलीभीत, प्रयागराज, मुरादाबाद, प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी घटनाएं की हैं।