मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में प्रधान पद के मतदाताओं को लुभाने के लिए पेठा मिठाई और शराब बांट रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मौके से शराब, पेठा और मिठाई बरामद की है।
वहीं, प्रधान पद का उम्मीदवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके से सारा पेठा और मिठाइयां बरामद की गई हैं।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रत्याशियों को लुभाने के लिए युवक मिठाई और शराब बांट रहे हैं। इसी पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया।