फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं आते अफसर...फरियादी करते रहते हैं इंतजार, सरकार का आदेश भी बेमानी

Sat, 17 Jan 2026 06:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी मुरादाबाद में अफसर सही समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे फरियादियों को इंतजार करना पड़ता है। अमर उजाला ने कमिश्नरी समेत एमडीए, सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस, निगम कार्यालय का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में तैनात अफसर समय से अपने कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि भीषण ठंड के बीच भी फरियादी जल्दी आ रहे हैं। एमडीए कार्यालय में तो 10:30 पर कर्मचारी अपने पटल पर पहुंचने शुरू हुए। शुक्रवार सुबह दस बजे अमर उजाला के छह संवाददाताओं की पड़ताल में यही बात सामने आई। इस दाैरान कमिश्नरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन, एमडीए समेत एडी बेसिक, बीएसए, डीआईओएस, सीएमओ, नगर निगम, एडी हेल्थ के कार्यालय का जायजा लिया गया।

विज्ञापन

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
10:45 तक नहीं पहुंचे उप नगर आयुक्त
नगर निगम के टाउनहाॅल स्थित कार्यालय में सुबह दस बजे तक अधिकारी तो दूर कर्मचारी भी नदारद रहे। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का काउंटर खाली मिला। शुक्रवार को टाउनहाॅल कार्यालय पर उप नगर आयुक्त रामपाल के बैठने का दिन है। वह सुबह 10:45 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे। इतने समय तक मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और कर निर्धारण अधिकारी भी कार्यालय नहीं आए। वहीं पीली कोठी स्थित कैंप कार्यालय में सुबह 11 बजे तक नगर आयुक्त, तीनों अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, पर्यावरण अभियंता और नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं पहुंचे।

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
एमडीए कार्यालय: नहीं पहुंचे अधिकारी, फरियादियों काे करना पड़ा इंतजार
मुरादाबाद। एमडीए कार्यालय में सुबह 10 बजे सन्नाटा था। सुबह 10:20 बजे से कर्मचारी पहुंचने शुरू हुए। सबसे पहले 10:32 बजे संपत्ति अधिकारी जय प्रकाश पहुंचे। 11 बजे विशेष कार्यकारी अधिकारी पारुल तरार आईं। जबकि सुबह 10:30 बजे ही चौधरपुर मलगद्दा निवासी शमशुद्दीन अपनी समस्या लेकर पहुंच गए थे। उन्हें करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह 10:50 बजे मथुरा के राम नरेश तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचे। 11:30 बजे तक सभी कर्मचारी अपने पटल पर पहुंचे, तभी फरियादियों को जानकारी मिल सकी। 

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
मंडलायुक्त कार्यालय: मंडलीय सांख्यिकीय अधिकारी के कार्यालय में ताला लटका मिला
 शुक्रवार सुबह 10:32 बजे कमिश्नरी के गेट पर ठंड से बचाव के लिए सुरक्षाकर्मी आग तापते मिले। पूछने पर सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि मंडलायुक्त अपर आयुक्त प्रथम कार्यालय में नहीं हैं। कार्यालय में सिर्फ पवन बाबू आए हैं। मंडलायुक्त सहित कमिश्नरी के अधिकारी सुबह 10.45 बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचे। मंडलीय सांख्यिकीय अधिकारी के कार्यालय में ताला लटका मिला। संयुक्त विकास आयुक्त और अपर आयुक्त वित्त एवं राजस्व भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले।

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
डीआईओएस की कुर्सी खाली, 5 कर्मचारी पहुंचे
डीआईओएस कार्यालय में सुबह 10:06 बजे सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिला। वहीं पीईएस शतानंद शर्मा 10:28 बजे कार्यालय पहुंचे। इस दौरान डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इस बीच 10:40 बजे कौशल कुमार अटल आवासीय विद्यालय में अपने बच्चे के प्रवेश के लिए प्रवेश फॉर्म लेने आए। लेकिन उन्हें यहां फॉर्म नहीं मिला। 10:43 बजे तक पांच कर्मचारी ही कार्यालय पहुंचे।

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
नहीं पहुंचे एडी बेसिक पसरा रहा सन्नाटा
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बुद्ध प्रिय सिंह 10:47 बजे तक कार्यालय नहीं आए। कर्मचारियों ने बताया कि एडी बेसिक का कार्यालय आने का कोई समय तय नहीं हैं। वह कभी भी आ सकते हैं। 

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
विकास भवन: समय से पहले पहुंच गईं सीडीओ
विकास भवन में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी शुक्रवार सुबह दस बजे से पहले ही दफ्तर पहुंच गईं। इनके अलावा डीडीओ जीबी पाठक समेत अन्य अधिकारी भी अपने कार्यालय में बैठे मिले। 

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
एडी हेल्थ : सुबह 10:20 बजे 
टाउनहाॅल स्थित एडी हेल्थ कार्यालय में सुबह दस बजे कुछ ही कर्मचारी नजर आए। वह भी हीटर के पास बैठे हुए। एडी हेल्थ सुबह 10:40 बजे कार्यालय पहुंचे।

मुरादाबाद में समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे अफसर - फोटो : संवाद
बीएसए कार्यालय: सिर्फ चार कर्मचारी मिले
बेसिक शिक्षा विभाग में सुबह 10:45 बजे तक बीएसए विमलेश कुमार कार्यालय में नहीं मिले। इस दौरान सिर्फ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और चार अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सीएमओ कार्यालय: दफ्तर का नहीं खुला था ताला भी
शुक्रवार सुबह 9:50 बजे तक सीएमओ कार्यालय का ताला तक नहीं खुला था। 9:52 बजे कर्मचारी ने कार्यालय का ताला खोला। अधिकारियों में सबसे पहले 9:57 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास कुमार सिंह आए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह सुबह 10:50 बजे कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन

डीएम के आते ही कर्मचारियों की बढ़ी चहलकदमी
सुबह 10:03 बजे कलक्ट्रेट में डीएम पहुंचे तो कर्मचारियों ने भागदौड़ शुरू कर दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय फाइलों के साथ डीएम अनुज सिंह से वार्ता के लिए पहुंचीं। उस समय एडीएम प्रशासन कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। कर्मचारियों ने बताया कि एडीएम प्रशासन अवकाश पर हैं। वहीं एडीएम सिटी, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। पूछने पर पता चला कि एसडीएम सदर तहसील में मौजूद हैं। एआईजी स्टाम्प अनिल कुमार सिंह और जिला खान अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें