फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस युवक का कराया था रिश्ता, उसका बिचौलिया की बेटी से चल था प्रेम प्रसंग; गर्भवती होने पर कराई शादी

Tue, 14 Jul 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी के अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिचौलिये ने जिस युवक का रिश्ता तय कराया, उसी की बेटी से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गर्भवती होने पर उसकी शादी कराई गई। 
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर में एक किसान ने अपने गांव की एक युवती का रिश्ता दूसरे गांव में तय करा दिया। लेकिन उसे क्या मालूम था कि जिस युवक की वह शादी करा रहा है। उसका चक्कर उसी की अपनी बेटी से चल रहा है। बिचौलिया की बेटी गर्भवती होने की बात सामने आई तो हंगामा हो गया। पंचायत के बाद दोनों की शादी करा दी गई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती का रिश्ता रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था। युवती की गोद भराई भी हो चुकी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस शादी का बिचौलिया युवती के गांव का ही रहने वाला है, लेकिन अब चार दिन पहले युवती के मंगेतर ने शादी से इन्कार कर दिया। 

पता चला कि मंगेतर का बिचौलिया की बेटी से प्रेम प्रसंग है और बिचौलिया की बेटी तीन माह की गर्भवती है। इसका पता लगने पर दोनों पक्षों के लोगों ने बिचौलिये को घेर लिया। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित एक मंदिर पर परिसर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई।

विज्ञापन

तय हुआ कि बिचौलिया की बेटी की शादी ही युवक से कराई जाए। मंदिर पर ही दोनों की शादी कराई गई और दोनों को साथ भेज दिया। इसके बाद उस लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी जिसकी बेटी की शादी होने वाली थी। उसने तहरीर में कहा कि रिश्ते में करीब दो लाख रुपये खर्च हो गए। उन्होंने दिलवाया जाए या आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें